गोपालगंज: खजुरिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों की संपत्ति चुराई, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं परिजनों के द्वारा इस बात की सूचना शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस को दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।