गोपालगंज: शहर के कॉलेज रोड सहित अन्य जगहों से गुजरी भगवान जगन्नाथ की यात्रा, उमड़ी भक्तों की भीड़
गोपालगंज। जिले के मांझा प्रखंड के छवही गांव स्थित स्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस भव्य यात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लिया, जो भगवान के दर्शन और रथ को खींचते हुए शहर में प्रवेश कर पूरे शहर में भ्रमण कर वापस स्कॉन मंदिर लौट गए।इस दौरान समूचा शहर भक्ति के सागर में डूब गए।