विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आलीराजपुर वार्ड-10 में बंद हैंडपंप चालू किए गए और खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की गईं। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई का आदेश मिला। नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने जनता से सहयोग की अपील की है।