बक्सर: हत्या के मामले में दोनों अभियुक्तों को बक्सर कोर्ट ने सुनाया कठोर आजीवन कारावास, घर बुलाकर की थी हत्या
Buxar, Buxar | Sep 7, 2024 राजपुर थाना कांड संख्या 301/ 2020 एवं सेशन ट्रायल 195 / 2021 में नामजद अभियुक्त राधेश्याम कोहार एवं श्याम सुंदर कोहार को हत्या के मामले में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. न्यायालय ने अभियुक्तों पर अलग-अलग दफाओं में अर्थ दंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर अतिरिक्त समय जेल में बिताने होंगे.