बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदनकियारी रोड के विस्थापित चौक पत्थर कट्टा साइड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग करण चंद्र बाउरी की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल है। मुआवजा की मांग को लेकर मृतक के परिजन सोमवार को 7 बजे शाम से बोकारो सदर अस्पताल में जुटे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।