हमीरपुर: छानी खुर्द गांव में पारा गांव के निवासी शख्स ने शराब पीकर उत्पात मचाया, पुलिस ने किया चालान
हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र के गांव छानी खुर्द में आ कर लालपुरा थाना के गांव पारा निवासी राजू शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। छानी खुर्द निवासी मनीष ने उत्पात बंद करने को कहा। तो शराबी राजू उससे बदसलूकी करने लगा। विवार पुलिस वहां पहुंच कर उसे पकड़ कर थाना ले गई । पुलिस ने उसका चालान कर दिया ।यह जानकारी बुधवार को एक बजे मिली है।