मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मां को बचाने आए भाई पर चाकू से हुआ हमला, घायल युवक ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार
Meerut, Meerut | Mar 28, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मां पर हो रहे हमले से बचाने आए छोटे भाई को बड़े भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पहले भी पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।