मंदसौर: मुल्तानपुरा के मुस्लिम समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर PM के नाम ज्ञापन सौंपा
मंदसौर के मुल्तानपुरा स्थित अंजुमन-ए-इस्लाम के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौवंश की खरीद-फरोख्त पर सख्त कानून बनाने तथा गौ तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई,समाज ने गौ तस्करों के सामाजिक बहिष्कार का भी उल्लेख किया,