पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के कहर थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर युवक से ₹2 लाख के गहनों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | Apr 10, 2026
पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर गहने लेकर उड़ने का मामला प्रकाश में आया है ।जहाँ वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक सवार युवक को रोका और फिर उससे करीब 2 लाख रुपए की कीमत के सोने की चेन और अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के अमला टोला निवासी प्रभास कुमार के रूप में हुई है।वही पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है