जयपुर: जेजेएम घोटाले में पकड़े गए पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल ने एसीबी के 125 सवालों पर रोते हुए कहा- मेरी कोई भूमिका नहीं
Jaipur, Jaipur | Apr 12, 2026 जल जीवन मिशन घोटाले में दिल्ली से पकड़े गए पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल से एसीबी ने 10 घंटे तक लगातार पूछताछ की उनसे फर्म को दिए गए फर्जी सर्टिफिकेट व पूर्व मंत्री महेश जोशी को लेकर भी सवाल किए गए 3 बार उनसे पूछा गया महेश जोशी से आपका क्या संबंध था तीनों बार उन्होंने चुप्पी साध ली।125 सवालों के जवाब पर उनकी आंखें नम हो गई और कहा घोटाले मे मेरी कोई भूमिका नही है