भिनाय: भिनाय थाना पुलिस ने वृद्ध से लूट के प्रयास मामले में 36 घंटे में शेष दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक को पहले ही दबोचा
Bhinay, Ajmer | Apr 6, 2026 भिनाय थाना पुलिस ने बुजुर्ग से लूट का प्रयास करने व चाकू से हमला कर घायल करने वाले शेष दो आरोपियों को वारदात के 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली।सोमवार को शाम 5 बजे मामले का खुलासा किया।गत 4 अप्रेल को देवलिया-चांपानेरी मुख्य सड़क पर वृद्ध के गले से सोने का मादलिया लूटने का प्रयास किया था,विरोध पर चाकू से वार कर दिया था।