महसी: बेहडा उपकेंद्र में शटडाउन के बावजूद बिजली चालू करने पर विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलसा
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेहड़ा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र अंतर्गत चौकसाहार फीडर के गुजराती पुरवा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान शटडाउन के बावजूद बिजली चालू होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संविदा कर्मी रिंकज कुमार मिश्रा ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आरोप लगाया कि विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजी-2 कर्मचारी ने बिना सूचना फीडर चालू कर दिया।।