शामली: शामली जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने नानूपुरा निवासी व्यक्ति को अवैध छुरे के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 14, 2026 गुरूवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा शहर के मोहल्ला नानूपुरा निवासी इंतजार पुत्र नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से तलाशी में एक अवैध छुरा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।