छोटीसादड़ी: ऑपरेशन त्रिनेत्र: 133 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में छह माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
छोटीसादड़ी। प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभार