मसूदा: सथाना में लगा ग्रामीण सेवा शिविर, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह ने दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों को मिली राहत
Masuda, Ajmer | Jul 9, 2026 ग्राम पंचायत सथाना में गुरुवार को शाम 4 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला।शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं मौके पर ही सुनी गई और पात्र लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। स्वास्थ्य,पेंशन,आवास और अन्य सरकारी योजनाओं के फॉर्म भी मौके पर भरे गए और राहत पहुंचाई गई।