इस्माइलपुर: परवत्ता में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक
नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र में जगतपुर-गरैया के बीच 22 वर्षीय सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के साथ कार से भागलपुर जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर गोली चला दी। घायल सौरभ को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर शक जताया है।