पिपरई: पिपरई कॉलेज के रास्ते से लापता हुई 20 वर्षीय युवती, पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
खोक्सी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को रात लगभग आठ बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय युवती पिपरई कॉलेज के रास्ते से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।