सिमरी बख्तियारपुर: रानीबाग में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकान से एक बालक बरामद, दुकान संचालक पर एफआईआर दर्ज
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 13 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में रानीबाग रोड रेलवे ढाला के पास स्थित लाइबा चिकन एंड जूस हाउस में छापेमारी की गई। जांच में पाया गया कि सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह गांव का नाबालिग