सैदपुर: खानपुर निवासी चालक ने ट्रक का नंबर बदलकर 7 लाख से अधिक के 253 कुंतल चावल चोरी कर बेचा, गिरफ्तार
बरदह थानाक्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के नाम पर ट्रक का नंबर बदलकर 253 कुंतल चावल बेचने के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक और 15 हजार रूपए नगद भी बरामद किया है।