शामली: शामली जिले में सीएमओ कार्यालय पर संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, समय पर वेतन की मांग
Shamli, Shamli | May 21, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे शामली के सीएमओ कार्यालय पर विभाग के संविदा व आउट सोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय से वेतन नही मिल पा रहा है, जिसके कारण परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल है। कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन कई—कई महीनें तक रोक दिया जाता है। कर्मचारियों ने समाधान नही होने तक प्रदर्शन जारी रखने पर जोर दिया है।