मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के विष्णु पट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी की हुई मौत, शव पहुंचा चीरघर
चील थाना क्षेत्र के विष्णु पट्टी गांव निवासी विनोद मौर्य की 14 वर्षी पुत्री श्रेया मौर्य सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे अचानक उल्टी करने लगी हालत गंभीर होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील ले गए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मंडली अस्पताल रेफर कर दिया रात 2:00 बजे मंडली चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरो ने किशोरी को मृत्यु घोषित कर दिया शव पहुंचा चीरघर।