कुटुंबा: घेउरा गांव के समीप बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, गंभीर स्थिति में रेफर
औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमोहान-घेउरा गांव के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी संतोष राजवंशी के पुत्र गोपाल कुमार, अनंत राजवंशी के पुत्र रणधीर कुमार