चंदौली: बबुरी थाना परिसर में ऑपरेशन 'दहन' के तहत 40 लाख की अवैध शराब की गई नष्ट, शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर
“ऑपरेशन दहन” के तहत बबुरी थाना पुलिस ने 12 मुकदमों से जुड़ी 4419.6 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई। एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में जेएम चकिया न्यायालय के आदेश पर टीम की मौजूदगी में थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर शराब नष्ट की गई। इसमें 90.6 लीटर कच्ची/देशी व 4329 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल रही।