राजातालाब: भटौली में नीट-जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ स्वागत और सम्मान
नीट-जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ स्वागत सम्मान वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड केदयापुर-भटौली स्थित वेद कोचिंग सेंटर में बुधवार को भारत सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेईई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शाहिल पाल एवं विवेक पाल को सम्मानित किया गया।