विदिशा नगर: अकबरिया कॉलोनी में सड़क, बिजली और जलनिकासी का संकट, बारिश में बढ़ी मुसीबत
शहर के जतरापुरा क्षेत्र स्थित अकबरिया कॉलोनी सहित आसपास की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के रहवासी वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। लगभग एक हजार मकानों वाली इन बस्तियों में पक्की सड़क, समुचित बिजली और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान रास्तों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता