शामली: बाबरी में फायरिंग और गोली मारने की घटना में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Shamli, Shamli | Apr 25, 2026 शनिवार की शाम साढ़े 4 बजे थाना बाबरी से बताया गया कि 23 व 24 अप्रैल की दरमियानी रात को बाबरी के मोहल्ला कुरैशियान में 2 बाइकों पर सवार करीब 6 लोगों के मध्य फायरिंग व गोली मारने की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि घटना पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर घटना में शामिल 2 अभियुक्त हरड़ फतेहपुर निवासी निखिल व अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।