आरा: बिहिया चौरस्ता पर ट्रॉली और बारातियों से भरी बोलेरो में हुई भिड़ंत, दो की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 6, 2024 आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता पर बुधवार की सुबह ट्राली एवं बारातियों से भरी बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बोलोरो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।