भरथना: परसुपुर के सामने NH19 पर ओवर लोङ मोरम से लदे डंपर का पहिया निकलकर साइकिल सवार के टक्कर लगने से हुआ घायल
ग्राम कर्वा खेङा थाना बकेवर निवासी रामआसरे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया हैं।सोमवार को भाई राम खिलावन साइकिल से सवार होकर राधे-राधे पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था।जैसे ही NH19 पर पहुंचा।ओवरलोड मोरम से भरा डंपर बकेवर से इटावा की ओर जा रहा था।उसका पहिया निकलकर साइकिल सवार भाई के लगा।जिससे पैर दो जगह स टूट गया।पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया।