मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर फुलौत थाना की पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।