जोकीहाट: जोकहाट: जनगणना में बड़ी लापरवाही, तीन पर्यवेक्षकों पर गिरी कार्रवाई की गाज
जोकीहाट में जनगणना कार्य में लापरवाही को लेकर बीडीओ दुर्गेश कुमार ने तीन पर्यवेक्षकों से जवाब तलब किया है। एचएलओ ऐप और फील्ड कार्य शुरू नहीं करने पर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर वेतन रोकने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।