सिरोही: सिरोही में गायत्री मंदिर में 9 कुण्डीय यज्ञ, शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा से पहले 9 यजमानों और 36 जोड़ों ने दी आहुतियां
Sirohi, Sirohi | Apr 23, 2026 सिरोही में शहर के गायत्री मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को 9 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें 9 मुख्य यजमानों और 36 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कीं। पुष्कर से आए सुरेश शर्मा और देवेंद्र साहू ने यज्ञ संपन्न करवाया। गायत्री परिवार की प्रधान ट्रस्टी रंजन देवी ने बताया कि नव