फतुहा: फतुहा रेल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत
Fatwah, Patna | May 15, 2026 फतुहा रेल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही फतुहा रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक की पहचान मृतक के पास मिले आधार कार्ड से कोल इंडिया धनबाद का रहने वाला अवधेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गंगा दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना जताये है।