गड़हनी: गोकुल स्वीट्स के सौजन्य से आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी में भरा गया गड्ढा
आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी डीएवी स्कूल के पास सड़क पर हुए बड़े बड़े गढ्ढे को रविवार शाम 6 बजे गोकुल स्वीट्स के सौजन्य से इस गड्ढे को ईट पत्थर से भरा गया। इस गढ्ढे में आए दिन बाइक सवार व टोटो वाले गिरते थे लेकिन स्टेट हाइवे को नहीं दिखता था जबकि सड़क का रख रखाव स्टेट हाइवे को ही करना है। इस पहल से स्थानीय लोगों ने गोकुल स्वीट्स को खूब सराहा।