सासाराम: संकल्प सेवा संस्थान द्वारा सासाराम में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई
Sasaram, Rohtas | Sep 28, 2024 संकल्प सेवा संस्थान द्वारा सासाराम में शनिवार करीब 11.30 बजे शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की 117वीं जयंती मनाई गई। संकल्प सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा सरदार भगत सिंह के आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद केक काटकर उनकी जयंती मनाई गई वहीं स्कूली बच्चों के बीच संस्थान द्वारा शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया गया।