पूरनपुर: केशोपुर खेत में मिला युवक का शव, सड़क हादसे की आशंका से शुरू हुई जांच
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी रामनिवास (35) पुत्र काशीराम रात को बाइक से घर से निकले थे। सुबह उनका शव मैगलगंज हाईवे से केशोपुर जाने वाले मार्ग के मोड़ के पास साठा धान के खेत में पड़ा मिला। पास ही उनकी बाइक हाईवे किनारे खाई में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। पुलिस मामले की जाँच में जुटी।