जखनिया: मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का ओवैसी, देवकीनंदन व राजभर पर बड़ा बयान, कहा- पहचान वस्त्र से नहीं, चरित्र से होती है
गाजीपुर में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने ओवैसी, ओमप्रकाश राजभर और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने साफ कहा कि इस देश में किसी की पहचान उसके पहनावे से नहीं बल्कि उसके चरित्र, कार्य और विद्वता से होती है।