गिरिडीह: खैरीडीह पत्थर खदान: पैसों के विवाद में रफीक अंसारी की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश, गांव में तनाव
राजधनवार थाना क्षेत्र के खैरीडीह स्थित पत्थर खदान में पैसे के विवाद में रफीक अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया जा रहा है कि रफीक अंसारी और जियाउल अंसारी के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद जियाउल ने हमला कर दिया।