टोंक: विधायक सचिन पायलट ने अलग-अलग जगह विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 85 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति दी
विधायक सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगह विकास कार्यों को लेकर विधायक कोष से 85 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति जारी की है। विधायक सचिन पायलट ने सोमवार को बताया कि नगर परिषद टोंक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौलाईपुरा में प्रार्थना स्थल पर टीन शेड निर्माण कार्य के लिए ₹400000 स्वीकृत किए हैं।