टोंक: जिला प्रमुख सरोज बंसल ने राजकीय आवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं
टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल ने जिला प्रमुख राजकीय आवास पर नियमित जनसुनवाई के तहत सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों से पधारे आमजन की समस्याएं सुनी। इस मौके ग्राम पंचायतों में कार्यरत सुरक्षा गार्ड्स की समस्या को सुनकर निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।