मुडिया मेला के संबंध में गोष्ठी:-
आज दिनांक 14.07.2026 को मुड़िया पूनो मेला 2026 की तैयारी के संबंध में #SPRA_MTA द्वारा यातायात, वायरलेस, इंटेलिजेंस,फायर सहित पुलिस विभाग की समस्त यूनिट्स के प्रभारी के साथ बैठक की गई । श्रद्धालुओं के आवागमन की कार्य योजना,वाहनों की पार्किंग, कम्युनिकेशन प्लान, परिक्रमा मार्ग के आसपास नए आवासित लोगों का सत्यापन तथा बसों को गोवर्धन चौराहा जमुनवता-सौंख रोड होते हुए एकल दिशा मैं संचालन ,पार्किंग से एकता तिराहे तक पैड शटल सेवा के रूप में ई-रिक्शा का संचालन ,खतरनाक और ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से चैकिंग तथा कंटीन्जेंसीज प्लान इत्यादि के संबंध में चर्चा करके तदनुसार ड्यूटी का व्यवस्थापन किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए । समन्वय गोष्ठी में #SPTRAFFIC_MTA तथा सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra