दमोह: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर मामला: नित्या प्यासी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, 2 यूट्यूबर्स पर मामला दर्ज
Damoh, Damoh | Jun 19, 2026 दमोह नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर किए जाने के मामले में फुटेरा वार्ड निवासी नीतेश उर्फ नित्या प्यासी ने कोतवाली थाना और एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में यूट्यूब और फेसबुक लाइव के माध्यम से पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने का आरोप लगाया गया। शिकायत की जांच के बाद दो यूट्यूबर के विरुद्ध मामला दर्ज किया।