जिलाधिकारी कार्यालय पर पंडोखर गांव की नामित प्रधान पुष्पवती देवी ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को ग्राम प्रधान के निधन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय टीम की अध्यक्ष उन्हें नामित किया गया था। आरोप है कि तीन दिन बाद बिना कार्यों की समीक्षा किए एक पुरुष को नामित प्रधान बना दिया गया, जबकि सीट महिला थी