डलमऊ: 26 दिन बाद कब्र से निकाला गया किशोर का शव, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
डलमऊ क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में मृत 14 वर्षीय किशोर के शव को दफनाए जाने के 26 दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की मां ने बेटे की मौत को लेकर संदेह जताते हुए जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया