ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में मंगलवार सुबह कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते कटौती
ग्वालियर। मंगलवार 12 मई को सुबह 6 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा सोमवार रात 9 बजे जारी सूचना के मुताबिक अति-आवश्यक मेंटेनेंस और निर्माण कार्यों के चलते केंद्रीय, उत्तर, पूर्व और दक्षिण संभाग के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।