शिवपुरी नगर: भीषण गर्मी से तपा शिवपुरी, शाम को हुई झमाझम बारिश से मिली बड़ी राहत
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू का सामना कर रहे शिवपुरी वासियों के लिए रविवार की शाम बड़ी राहत लेकर आई। आज 14 जून को शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादलों के डेरे के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस से राहत मिली