करछना: मेजा ओवरब्रिज से गिरकर नैनी के रहने वाले बुलेट बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के एडीए कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय कृष्णकांत गौतम पुत्र कैलाश नाथ गौतम बुधवार रात को बुलेट बाइक से रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले थे। घर से निकलने के बाद जैसे ही मेजा ओवर ब्रिज क्रॉस कर रहे थे तभी अचानक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज से 20 फीट नीचे गिर पड़े। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रोना पीटना मच गया।