कोंच: सिंदुआरी पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Konch, Gaya | May 23, 2026 थाना क्षेत्र के सिंदुआरी पुल के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के झरहा रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव, पिता सीता यादव, के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश यादव बाइक से कोंच बाजार आए हुए थे।बाजार से वापस घर लौटने के दौरान सिंदुआरी पुल के समीप घटना हुई।