दमोह: सेफ क्लिक 2.0: दमोह में साइबर जागरूकता मैराथन, सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री मलैया व एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026 दमोह 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत सोमवार सुबह तहसील ग्राउंड से साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित की गई। सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली मैराथन में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लिया।