बकानी: बकानी क्षेत्र के झर मोड़ी गाँव के ग्रामीणों ने सामुदायिक धर्मशाला के निर्माण कार्य को लेकर बैठक का आयोजन किया
बकानी क्षेत्र के झर मोड़ी गाँव के ग्रामीणों ने आज सोमवार को शाम 4:00 बजे सामुदायिक धर्मशाला के निर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान झर मोड़ी गांव के महादेव मंदिर में जनसंयोग से बनने वाली धर्मशाला के निर्माण के लिए रोशन वर्मा ने 60000 की सहयोग राशि प्रदान की वहीं अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग प्रदान किया। इस दौरान झर मोड़ी गाँव के सभी ग्रामीण मौजूद रहे ।