हाथरस: मेंडू रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर फटाक से टकराई व्यक्ति हुआ घायल 112 पुलिस ने कराया अस्पताल भर्ती
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मेंडू रेलवे क्रॉसिंग के पास आज दिन रविवार को तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर फाटक से टकरा गई! दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया! दुर्घटना को देखकर राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई! सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है जिसका उपचार डॉक्टरों द्वारा जारी है!